यूपी के बुलंदशहर जिले के पहासू कस्बे में रिश्तों का कत्ल करने वाली एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। एक शराबी पिता ने अपने डेढ़ वर्षीय पुत्र की गला दबाकर हत्या कर दी। यह मामला पहासू थाने के पठान टोला नई बस्ती मोहल्ले का है। घटना के समय बच्चे की मां गांव में खाने के लिए मांगने गई थी। मां अपने बच्चों का पालन पोषण गांव-गांव मांग कर करती है।