बदायूं जिले में कई जगहों पर गंगा एक्सप्रेसवे की सुरक्षा दीवार टूट गई है। टूटी दीवारों से जानवर एक्सप्रेसवे पर आ जाते हैं, जिससे हादसे का खतरा है। बिनावर इंटरचेंज के पास एक किलोमीटर तक अंधेरा रहता है। यूपीडा अधिकारी सुनंत कुमार सुमन ने मरम्मत का आश्वासन दिया।