यूपी में विधानसभा चुनाव का मुकाबला भले ही अभी दूर हो, लेकिन भाजपा ने मिशन-2027 के लिए सियासी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। पर्व-त्योहारों का सिलसिला खत्म होने के बाद पार्टी दिसंबर से प्रदेश में चुनावी माहौल गरमाने के लिए पूरी ताकत झोंकेगी। खास बात यह है कि इस बार प्रदेश के नेताओं के साथ दिल्ली के दिग्गज भी चुनावी मोर्चे पर डटेंगे। प्रदेश भाजपा द्वारा केंद्रीय नेतृत्व के वरिष्ठ नेताओं के कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जा रही है।