फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर: बनखला गांव की मस्जिद पर हनुमान चालीसा का पाठ करने पहुंचे हिंदू रक्षा दल के लोग, पुलिस ने लौटाया

कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के ग्राम बनखला में मस्जिद से जुड़े प्रकरण को लेकर मंगलवार को पुलिस-प्रशासन ने हिंदू रक्षा दल के प्रतिनिधिमंडल से वार्ता की। पुलिस अधीक्षक ने मामले की तीन दिन में जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद हिंदू रक्षा दल ने मस्जिद में हनुमान चालीसा का पाठ करने का कार्यक्रम रद्द कर दिया। एहतियात के तौर पर गांव में भारी पुलिस बल तैनात रहा। सोमवार को हिंदू रक्षा दल ने ग्राम बनखला स्थित मस्जिद में हनुमान चालीसा का पाठ करने का ऐलान किया था। मंगलवार को पुलिस-प्रशासन ने मामले पर नजर रखते हुए ग्राम बनखला और लक्खूवाला में पुलिस बल तैनात कर दिया। मस्जिद के पास नायब तहसीलदार अंकित कुमार समेत पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें