पुरानी पेंशन बहाली, अनिवार्य टीईटी से राहत और लंबित पदोन्नति समेत 12 सूत्रीय मांगों को लेकर बुधवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया।मांगों संबंधी पत्रक जिला बेसिक शिक्षाधिकारी को सौंपा गया। कहा कि उनकी मांग नहीं पूरी हुई तो वृहद स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।