वाराणसी- प्रयागराज सिक्सलेन पर कटका गोदाम के पास बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े सात बजे खड़े ट्रक में बाइक टकरा गई। इसमें बाइक सवार सूबेदार बिंद (50) निवासी मेदनीपुर औराई की मौत हो गई। वह बुनकरी का काम करता था। नाराज लोगों ने हाइवे पर आधे घंटे तक जाम किया। पुलिस ने समझा-बुझाकर 20 मिनट में जाम समाप्त कर दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। कछवा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। औराई के मेदनीपुर निवासी सूबेदार बिंद बुनाई का काम करता था। बृहस्पतिवार को बुनाई कर घर लौट रहा था। कटका गोदाम के समीप राजमार्ग पर खड़े ट्रक में उनकी बाइक पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। नाराज लोगों ने कुछ देर के लिए हाइवे को जाम किया। खबर मिलने पर कछवां और औराई पुलिस मौके पर पहुंच गई। नाराज लोगों को समझाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक को दो बेटे और दो बेटियां है। प्रभारी निरीक्षक औराई विजय प्रताप सिंह ने कहा कि शव को कछवां पुलिस लेकर गई।