जिले के नगरीय निकायों में सोमवार को संभव दिवस पर जन सुनवाई की गई। इसमें साफ-सफाई, पथ प्रकाश,जल निकासी, सड़क मरम्मत से जुड़ी 23 शिकायतें प्राप्त हुई। सभी का निस्तारण कराया गया। नगर पालिका परिषद सोनभद्र में अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने शिकायतें सुनीं। यहां कुल चार मामले आए। नगर पंचायत घोरावल में दो, चुर्क-घुर्मा में दो, चोपन में चार, ओबरा में चार, रेनुकूट में दो, पिपरी में दो, दुद्धी में दो, डाला बाजार में एक और अनपरा में दो शिकायतें प्राप्त हुईं। जनसुनवाई के दौरान संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को शिकायतों के निस्तारण के निर्देश दिए गए।