बस्ती में चक्रवाती तूफान अर्णब के प्रभाव से लगातार हो रही बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। जलभराव और नमी के कारण पककर तैयार धान की फसल खेतों में गिर रही है, जबकि कटाई-मड़ाई का काम भी ठप पड़ गया है। खेतों में काटकर रखी गई धान की फसल पानी में डूबने से उपज प्रभावित होने की आशंका है। बारिश के चलते शरदकालीन गन्ने की बोआई भी प्रभावित हुई है। धान की कटाई में देरी से रबी फसलों की बोआई पिछड़ने की चिंता किसानों को सता रही है।