बस्ती के हर्रैया थाना क्षेत्र में परिचित युवक को पेट्रोल पंप पर बुलाकर कार में बैठाने, स्कूल ले जाकर अश्लील वीडियो बनाने और पिस्टल दिखाकर एक लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कराने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पीड़ित के पास से 20 हजार रुपये नकद भी ले लिए थे।