बस्ती। रक्षाबंधन नजदीक आते ही बाजारों में राखियों की खरीदारी बढ़ गई है। महिलाएं और युवतियां भाई की पसंद को ध्यान में रखते हुए राखियां खरीद रही हैं। दुकानों पर रंग-बिरंगी, कार्टून, खिलौने और आकर्षक डिजाइन वाली राखियां उपलब्ध हैं। इसको लेकर रौनक है और उल्लास दिख रहा है। गांधीनगर, शास्त्री चौक, फौव्वारा तिराहा पर दुकानें सजी हुई हैं। जहां, सुबह से लेकर शाम तक खरीदारी हो रही है