बस्ती के परशुरामपुर क्षेत्र के विद्यालयों में मिशन शक्ति 6.0 के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मिशन शक्ति टीम ने बालिकाओं को साइबर अपराध से बचाव के तरीके बताए और महिला सुरक्षा से जुड़े हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। कार्यक्रम में परशुरामपुर पुलिस टीम के साथ अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।