फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलमबंद हड़ताल पर हर्रैया तहसील के लेखपाल, बढ़ी परेशानी

अपनी आठ सूत्रीय मांगों को लेकर लेखपालों का आंदोलन जारी है। शुक्रवार को हर्रैया तहसील के लेखपालों ने कलमबंद हड़ताल कर राजस्व कार्यों का बहिष्कार किया। लेखपालों की प्रमुख मांगों में अतिरिक्त प्रभार समाप्त करने, पदोन्नति, वेतन विसंगति दूर करने और कार्यभार के अनुसार कर्मचारियों की तैनाती समेत अन्य मांगें शामिल हैं। लेखपालों के कार्य बहिष्कार से आय, जाति और निवास प्रमाणपत्र, वरासत, खतौनी में संशोधन सहित अन्य राजस्व संबंधी काम प्रभावित हो रहे हैं। इससे तहसील पहुंचे ग्रामीणों और आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई लोगों को बिना काम कराए लौटना पड़ा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें