बस्ती में चीनी मिल रुधौली ने किसानों की पैदावार और आय बढ़ाने के उद्देश्य से शरदकालीन गन्ना बोआई का अभियान शुरू किया है। इसके तहत किसानों को 0118, 14201, 18231, 16202 और 20016 प्रजातियों के उन्नत बीज अपनाने और आधुनिक तकनीक से खेती करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।