बरेली के मीरगंज थाना क्षेत्र के गोरा लोकनाथपुर गांव में रविवार सुबह बारिश के कारण एक मकान के बरामदे की खपरैल गिर गई। इस हादसे में 65 वर्षीय फूला देवी की मौके पर ही मौत हो गई। सोमपाल गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल भेजा गया। फूला देवी शौचालय से लौट रही थीं, तभी खपरैल उन पर गिरी। आसपास के लोगों ने उन्हें मलबे से निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।