उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से पुलिस विभाग को शर्मसार करने वाला एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां आपातकालीन सेवा 112 (पीआरवी) से जुड़े पुलिसकर्मियों पर सरकारी वाहन का डीजल चोरी कर बेचने और उसकी अवैध रकम वसूलने के गंभीर आरोप लगे हैं। इस मामले से जुड़ा एक वीडियो और कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिसके बाद प्रशासनिक स्तर पर हड़कंप मच गया है।