बरेली में आंवला थाना पुलिस ने सोमवार सुबह मुठभेड़ के बाद युवक अकरम की हत्या के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान दोनों आरोपी गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। उनका साथी मौके से भाग निकला। पुलिस ने उनके कब्जे से दो तमंचे, चार कारतूस और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है।