ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने अभिनेत्री सारा अली खान पर फतवा जारी किया है। यह फतवा केदारनाथ मंदिर में उनके पूजा-पाठ करने को लेकर है। मौलाना रजवी ने कहा कि सारा अली खान का यह कार्य शरीयत के खिलाफ है। उन्होंने सारा अली खान को गुनहगार बताया और तौबा करने को कहा। रजवी ने स्पष्ट किया कि किसी भी मुस्लिम का मंदिर में पूजा करना नाजायज और हराम है। उन्होंने यह फतवा मुस्लिम नौजवानों के सवालों के जवाब में जारी किया।