फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: नवरात्र से पहले सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के निर्देश

बरेली में नवरात्र से पहले सड़कों पर गड्ढे भरने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जो निर्माण कार्य पूरे होने की स्थिति में हैं, उन्हें निर्धारित समयसीमा के भीतर हर हाल में पूरा किया जाए। उसकी प्रगति को पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए। साथ ही, संबंधित विभाग को समय से हैंडओवर की कार्यवाही भी सुनिश्चित करने के निर्देश हैं। उन्होंने गुणवत्ता से समझौता नहीं करने की हिदायत दी। मानकों की अनदेखी पाई जाने पर संबंधित की जवाबदेही तय करने के लिए भी कहा। डीएम ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे कार्यदायी संस्थाओं की ओर से कराए जा रहे कार्यों का नियमित रूप से स्थलीय निरीक्षण करें ताकि गुणवत्ता और प्रगति का सही सत्यापन हो सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें