उपमुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक बुधवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण करेंगे। उनके आगमन से पहले जिला अस्पताल परिसर को साफ-सफाई कर चमका दिया गया। नगर निगम की टीम परिसर में घूम लावारिस कुत्तों को पकड़कर ले गई। ओपीडी और इमरजेंसी में भी चाक-चौबंद व्यवस्थाएं की गईं। इससे पहले मंगलवार को दिनभर जिला अस्पताल में व्यवस्थाएं दुरुस्त की जाती रहीं।