फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: छठी मइया के गीतों से गूंजे पूजा घाट, सूर्य को अर्घ्य देकर संपन्न हुआ महापर्व

बरेली में चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ हुआ। तड़के चार बजे से ही शहर के विभिन्न पूजा घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। रुहेलखंड विश्वविद्यालय परिसर स्थित श्री शिव-शक्ति मंदिर के सरोवर सहित इज्जतनगर के श्री शिव पार्वती मंदिर और धोपेश्वरनाथ मंदिर में व्रती महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। सूर्यदेव को अर्घ्य देने के बाद महिलाओं ने निर्जला व्रत का पारण किया। इस दौरान छठी मइया के गीत गूंजते रहे और श्रद्धालुओं में ठेकुआ व फल का प्रसाद वितरित किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें