फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: हर 100 में 25 से 30 बाइक सवार बिना हेलमेट, पत्नी-बच्चों को भी बैठाकर जोखिम भरा सफर, रियलिटी चेक में दिखी सच्चाई

सड़क पर दौड़ती बाइक... उस पर सवार पूरा परिवार... लेकिन किसी के सिर पर हेलमेट नहीं। किसी ने हेलमेट लिया भी है तो वह सिर पर नहीं, बाइक के हैंडल में लटक रहा है। सड़क पर हादसे हो रहे हैं, लोग जान गंवा रहे हैं, घरों के चिराग बुझ रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद बड़ी संख्या में बाइक सवारों की लापरवाही कम नहीं हो रही है। यह हालत तब है जब देश के सबसे संवेदनशील 100 जिलों में सड़क हादसे के मामले में बाराबंकी का 68वां और प्रदेश के टॉप 20 जिलों में 12वां स्थान है। बाराबंकी की सड़कों पर यह नजारा आम है। इसकी हकीकत जानने के लिए संवाद न्यूज एजेंसी की टीम शुक्रवार को शहर के सबसे व्यस्त लखनऊ-अयोध्या पुराने राष्ट्रीय राजमार्ग पर पटेल तिराहे पहुंची। यहां कुछ देर तक गुजरने वाले दोपहिया वाहनों पर नजर रखी गई तो चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई। हर 100 बाइक सवारों में करीब 25 से 30 लोग बिना हेलमेट के नजर आए। सड़क पर पुलिस, फिर भी नहीं थम रही मनमानी पटेल तिराहे पर यातायात प्रभारी रामजतन यादव पुलिस टीम के साथ वाहन चालकों के चालान करते नजर आए। इसके बावजूद बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों की आवाजाही जारी रही। कई बाइक पर तीन लोग सवार थे। कुछ लोग पत्नी और छोटे बच्चों को बैठाकर बिना हेलमेट के सफर कर रहे थे। यानी चालक की एक लापरवाही पूरे परिवार की सुरक्षा पर भारी पड़ सकती है। हेलमेट है, लेकिन सिर पर नहीं!:; रियलिटी चेक के दौरान कुछ ऐसे बाइक सवार भी दिखे, जिनके पास हेलमेट मौजूद था लेकिन उसे पहनने के बजाय बाइक के हैंडल में टांग रखा था। सवाल यह है कि जब हेलमेट पहनना ही नहीं है तो उसे साथ लेकर चलने का क्या मतलब? हादसे के वक्त हैंडल में लटका हेलमेट किसी की जान नहीं बचा सकता। एसपी की अपील...घर पर कोई आपका इंतजार कर रहा है एसपी रवीना त्यागी ने बताया कि यातायात नियमों का पालन कराने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई के साथ लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि बाइक चलाते समय हेलमेट जरूर लगाएं। आपकी जिंदगी सिर्फ आपकी नहीं है, घर पर आपका परिवार इंतजार कर रहा है। सुरक्षित रहेंगे तभी परिवार भी खुशहाल रहेगा। संवाद

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें