शिक्षक स्नातक एमएलसी चुनाव में मतदान को लेकर विवाद हो गया। भाजपा नेताओं की पुलिस से झड़प हुई, जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। सिरौली गौसपुर ब्लॉक में शिक्षकों के मतदान के लिए एक और स्नातक निर्वाचन के लिए दो बूथ बनाए गए हैं। शुक्रवार को एक शिक्षक मतदान करने पहुंचे मतदाता पहचान पत्र को लेकर असमंजस की स्थिति उत्पन्न हुई, जिस पर पीठासीन अधिकारी ने उन्हें मतदान करने से रोक दिया। शिक्षक को मतदान कराने के लिए mlc अंगद सिंह, राम नगर के ब्लॉक प्रमुख संजय तिवारी सहित कई भाजपा नेता बूथ के अंदर घुस गए। पुलिस में रोकना चाहा तो झड़प शुरू हो गई। मतदान केंद्र पर अभी भी तनाव पूर्ण हालात बने हुए हैं।