फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी में 5.47 करोड़ की मॉडल रोड का सपना अधूरा, सड़क पर बिखरी गिट्टियां और फुटपाथ पर बाजार

बाराबंकी में बस अड्डे से रेलवे स्टेशन जाने वाली सड़क रोड को महानगरों की तर्ज पर डिवाइडर युक्त मॉडल रोड बनाने का दावा अब तक जमीन पर नहीं उतर सका है। वित्तीय वर्ष 2025 की शुरुआत में 5.47 करोड़ रुपये की स्वीकृति और भव्य थ्रीडी मैप जारी कर विकास की तस्वीर दिखाई गई थी, आवास विकास परिषद को इकी जिम्मेदारी दी गई। लेकिन मौजूदा हालात दावों की पोल खोल रहे हैं। सड़क पर गिट्टियां बिखरी हैं, किनारों पर अब भी अतिक्रमण है और फुटपाथ पर बाजार सज रहा है। सड़क को सुंदर और व्यवस्थित बनाने के लिए जिन बाधाओं को हटाने की बात कही गई थी, वे आज भी बरकरार हैं। कई पेड़ तक नहीं हटाए गए हैं। जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते मॉडल रोड का सपना कागजों से आगे नहीं बढ़ पा रहा है। योजना के तहत सड़क का चौड़ीकरण कर बीच में डिवाइडर बनाने, उस पर आकर्षक स्ट्रीट लाइटें लगाने और हरियाली विकसित करने की बात कही गई थी। जैसे तैसे डिवाइडर तो बना दिए गए। पुलिस लाइन तिराहे को भी भव्य स्वरूप देने का खाका तैयार हुआ था। दावा था कि सड़क व्यवस्थित होने से यातायात सुगम होगा और जाम से राहत मिलेगी। मगर मौजूदा स्थिति में सड़क की हालत ही सवाल खड़े कर रही है। स्थानीय निवासी और वरिष्ठ पत्रकार चंद्रकांत मौर्य कहते हैं कि जिन पेड़ों और अन्य बाधाओं को हटाने की बात थी, वे भी अब तक नहीं हटाए गए। ऐसे में सवाल है कि करोड़ों रुपये की स्वीकृति और थ्रीडी मैप के बावजूद परियोजना धरातल पर क्यों नहीं उतर सकी?

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें