फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी: बाराबंकी में सरयू नदी की कटान से बबुरी गांव के सात घर समाए

मधुवेंद्र सचान Updated Wed, 26 Aug 2026 04:42 PM IST

बाराबंकी: सिरौलीगौसपुर तहसील क्षेत्र में सरयू नदी का जलस्तर कम होने के बाद कटान तेज हो गई है। नदी में मसीना कटान शुरू होने से कई गांव प्रभावित हो रहे हैं। इस कटान की जद में तहसील क्षेत्र का बबुरी गांव आ गया है। गांव के सात घर नदी में समा गए हैं। ग्रामीण अपने घरों को बचाने का प्रयास कर रहे हैं। वे अपने हाथों से घरों को तोड़कर उसमें से ईंटें निकाल रहे हैं। लोग अन्य उपयोगी सामान भी सुरक्षित स्थानों पर ले जा रहे हैं। नदी की तेज कटान से ग्रामीणों में भय का माहौल है। यह स्थिति जलस्तर कम होने के बाद उत्पन्न हुई है। रामकृपाल यादव, अयोध्या, कुंजा, सालिकराम, राम सुमिरन, हरिनाम यादव, कमलेश यादव के मकान कटान के चलते नदी में समा गए हैं। नदी किनारे बसे लोग दहशत में हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें