फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बाराबंकी: यू टर्न लेते वक्त डंपर की चपेट में आई कार, दंपती व पुत्र-पुत्री की मौत

मसौली थाना के बिंदौरा गांव के निकट मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे बाराबंकी-बहराइच हाईवे पर यू टर्न लेते वक्त कार तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आ गई। हादसे में कार में सवार मौलाना, उनकी पत्नी, बेटी और बेटे की मौत हो गई। उनकी सबसे छोटी बेटी को गंभीर दशा में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नियमों की अनदेखी के चलते हादसा होने की बात सामने आई है। पुलिस के मुताबिक, श्रावस्ती के भिनगा थाना के पुरानी बाजार दक्षिणी गांव निवासी मौलाना शरीफ (60), अपनी पत्नी तबस्सुम बानो (55), बेटे मोहम्मद उजैम (29), बेटी रुश्दा खातून (17) व हुदा (7) के साथ लखनऊ के अमीनाबाद के मौलवीगंज निवासी अपनी बीमार बहन मेहरुन्निशां को देखने जा रहे थे। रॉयल ढाबा के पास उन्होंने कार रोकी और बिंदौरा गांव के बारे में जानकारी की, जो 300 मीटर पीछे छूट गया था। उन्होंने हाईवे पर वहीं से यू टर्न लेने की कोशिश की, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर की टक्कर लग गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार घिसटते हुए हाईवे किनारे पटरी पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने कार की बॉडी को हाथों से खींचकर किसी तरह पांचों को बाहर निकाला। इन सभी को पहले बड़ा गांव सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने शरीफ, तबस्सुम, उजैम व रुश्दा को मृत घोषित कर दिया। एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि कार सवार ने अचानक हाईवे पर यू टर्न लिया, जिसके चलते हादसा हो गया। सभी को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। घायल बच्ची का उपचार कराया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें