फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में वैदिक मंत्रों के बीच 67 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ

बाराबंकी के रामनगर में महादेवा ऑडिटोरियम बुधवार को 67 जोड़ों के परिणय सूत्र में बंधने का साक्षी बना। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आयोजित समारोह में वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक रीति-रिवाजों के बीच विवाह की रस्में पूरी कराई गईं। इस यादगार पल में वर-वधू पक्ष के करीब आठ हजार लोग शामिल हुए और नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया। समारोह में रामनगर ब्लॉक के 35, सूरतगंज के 31 और रामनगर नगर पंचायत के एक जोड़े ने विवाह किया। सभी पंजीकृत जोड़े समारोह में पहुंचे। गायत्री परिवार के सदस्यों ने वैदिक विधि-विधान से विवाह संपन्न कराया। प्रशासन की ओर से नववधुओं को लाल साड़ी का जोड़ा, बिछिया और पायल भेंट की गई। समाज कल्याण अधिकारी डॉ. नीलम सिंह ने बताया कि योजना शुरू होने के बाद से रामनगर तहसील में अब तक 1,735 जोड़ों का विवाह कराया जा चुका है। योजना के तहत प्रत्येक जोड़े को 64 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। इस मौके पर पूर्व विधायक शरद अवस्थी, एसडीएम आकांक्षा गुप्ता, अमित सिंह, विनय मिश्रा, भारत चौरसिया, राहुल पांडेय और दलबीर सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें