भरौली- बलिया एनएच-31 पर बिलरिया गांव के पास बृहस्पतिवार की देर रात झुके बांस से बचने के प्रयास में तीन वाहनों की टक्कर हो गई। हादसे में एक ट्रेलर चालक घायल हो गया। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों के सड़क पर खड़े होने से एनएच-31 पर करीब पांच घंटे तक आवागमन पूरी तरह बाधित रहा। पुलिस ने क्रेन की मदद से वाहनों को हटवाकर शुक्रवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे यातायात बहाल कराया।