फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरयू के कटान से कई गांवों पर खतरा, चार नवंबर तक कार्रवाई नहीं हुई तो तहसील पर होगा आंदोलन

बैरिया (बलिया)। उत्तरी दियरांचल में सरयू नदी का कटान लगातार तेज होता जा रहा है। नवका गांव से शिवाल मठिया तक नदी की धारा किसानों की उपजाऊ जमीन और लोगों के आशियानों को निगल रही है। इसके बावजूद कटान रोकने के लिए प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। रविवार को गोपालनगर पंचायत भवन परिसर में दियरांचल बचाओ संघर्ष समिति की ओर से आयोजित महापंचायत में ग्रामीणों ने प्रशासन को चेतावनी दी कि चार नवंबर तक ठोस कदम नहीं उठाए गए तो बैरिया तहसील परिसर में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। महापंचायत में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सरकार और प्रशासन दियरांचल को कटान से बचाने के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाएं। ग्रामीणों ने कहा कि आंदोलन से उत्पन्न होने वाली किसी भी स्थिति की जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। कई गांवों की आबादी और खेती की जमीन पर खतरा महापंचायत में ग्रामीणों ने बताया कि नवका गांव, देवपुर माझा, मानगढ़, वशिष्ठ नगर, गोपालनगर, गोपालनगर टांडी और शिवाल मठिया सहित कई गांवों के सामने सरयू नदी तेजी से कटान कर रही है। नदी की धारा लगातार खेतों और आबादी की ओर बढ़ रही है। इससे लोगों को अपने घर और खेत नदी में समा जाने का डर सता रहा है। कटान के कारण किसानों की वर्षों की मेहनत और आजीविका पर संकट खड़ा हो गया है। शिकायतों के बाद भी कार्रवाई नहीं होने का आरोप ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बार-बार शिकायत और आग्रह के बावजूद स्थानीय प्रशासन कटान रोकने के लिए प्रभावी कदम नहीं उठा रहा है। दियरांचल के लोगों की जान सांसत में है, लेकिन जनप्रतिनिधि भी उनकी समस्या पर अपेक्षित ध्यान नहीं दे रहे हैं। ग्रामीणों ने मांग की कि प्रभावित गांवों और आबादी को बचाने के लिए तत्काल कटानरोधी कार्य शुरू कराया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन जब तक उनकी समस्या को गंभीरता से नहीं लेते, आंदोलन जारी रखने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। महापंचायत की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता चंद्रशेखर यादव ने की। इसमें बृजकिशोर सिंह, ओमप्रकाश सिंह, सुनील यादव, जन्मेजय सिंह, पप्पू यादव, प्रदीप यादव तथा दियरांचल के चार गांवों के ग्राम प्रधान अर्जुन यादव, बच्चा यादव, श्रीनिवास यादव और परमात्मा गोंड़ सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें