मतदाता सूची के पुनरीक्षण एवं विस्तार अभियान को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने जनपदवासियों से मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने और उसमें दर्ज त्रुटियों को दुरुस्त कराने की अपील की है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में होना जरूरी है। इसलिए कोई भी पात्र व्यक्ति मतदाता बनने से वंचित न रहे।