फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया: स्कूल में 27 में सिर्फ दो बच्चे मिले उपस्थित, डीएम ने तीन शिक्षकों से मांगा जवाब

बलिया। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने शनिवार को जिले के दो विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर शैक्षणिक व्यवस्था, विद्यार्थियों की उपस्थिति और बुनियादी सुविधाओं का जायजा लिया। धरहरा स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय में पंजीकृत 27 बच्चों के सापेक्ष महज दो बच्चे उपस्थित मिले। वहीं, खेजुरी स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में भी 100 छात्राओं के सापेक्ष कम उपस्थिति मिली। दोनों विद्यालयों की व्यवस्थाओं पर नाराजगी जताते हुए डीएम ने संबंधित शिक्षकों और अधिकारियों को सुधार के निर्देश दिए। धरहरा विद्यालय में बच्चों की बेहद कम उपस्थिति पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने प्रधानाध्यापक को फटकार लगाई और प्रभारी प्रधानाध्यापिका रीना चौरसिया, वंदना पाण्डेय और बब्बन पाण्डेय को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। शिक्षकों से कहा कि वे विद्यार्थियों के अभिभावकों से व्यक्तिगत संपर्क कर बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित करना शिक्षकों की जिम्मेदारी है। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीएम ने मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता और व्यवस्था की भी जानकारी ली। साथ ही मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत बच्चों के अभिभावकों से संपर्क कर पात्र लोगों के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए निर्धारित फार्म भरवाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें