फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: पचासा में हमला करने वाला तेंदुआ पिंजरे में कैद, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

बिछिया (बहराइच)। निशानगाड़ा रेंज के पचासा गांव में दहशत का सबब बना तेंदुआ आखिरकार वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया। बीती रात करीब 11 बजे तेंदुआ पिंजरे में फंस गया। बता दें कि 6 दिन पूर्व शनिवार को इसी तेंदुए ने पचासा गांव में शुभम पुत्र सरवन सहित कई मवेशियों पर हमला कर घायल कर दिया था। इसके बाद से गांव में दहशत थी। वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए गांव के पास पिंजरा लगाया था। फिलहाल तेंदुए को रेंज कार्यालय लाया गया है। रेंजर शिव कुमार ने बताया कि तेंदुए का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाएगा। उच्च अधिकारियों के निर्देश के बाद तय किया जाएगा कि तेंदुए को कहां छोड़ा जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें