फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: बहराइच में घड़ियाल सेंटर पर चित्रकला व क्विज प्रतियोगिता, डीएफओ ने बच्चों को सम्मानित किया

वन्य प्राणी सप्ताह के अंतर्गत इको अवेयरनेस सेंटर घड़ियाल सेंटर पर बुधवार को चित्रकला व क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विभिन्न विद्यालयों से आए बच्चों ने चार्ट पेपर पर वन्य जीवों के चित्र बनाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीएफओ अपूर्व दीक्षित ने बच्चों को वन्य प्राणी सप्ताह के महत्व की जानकारी दी और वन्य जीवों की सुरक्षा कर प्रकृति को बचाने का आह्वान किया। उन्होंने क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली राजकीय हाई स्कूल रमपुरवा मटेही(निशानगाड़ा) की टीम को पर्यटन शुरू होने पर मुफ्त जंगल सफारी कराने की घोषणा की। प्रतियोगिता में शारदा सहायक परियोजना इंटर कॉलेज गिरिजापुरी, हरखापुर संविलियन विद्यालय, जियाक्षी देवी इंटर कॉलेज बोझिया, राजकीय हाई स्कूल रामपुरवा मटेही और एसपीवीपी इंटर कॉलेज सेमरहा के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विजेताओं को प्रमाण पत्र व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन रेंजर आशीष गौड़ ने किया। डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के वरिष्ठ परियोजना अधिकारी दबीर हसन ने बच्चों को वन्य जीवों के महत्व के बारे में जानकारी दी। बाद में एसओएस टाइगर की ओर से राजकीय हथिनी जयमाला व चंपाकली के लिए महाभोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एसडीओ शिवाकांत शर्मा, रेंजर मूर्तिहा दीपक मिश्रा, रेंजर निशांगड़ा शिव प्रसाद, डिप्टी रेंजर मयंक पांडे, वन दरोगा अनिल कुमार, सूरज तिवारी, वन दरोगा/पर्यटन प्रभारी राधेश्याम, डब्ल्यूटीआई के फील्ड ऑफिसर अर्चित मिश्रा, असिस्टेंट फील्ड ऑफिसर अभिनव राजन और एसओएस टाइगर के फैज खान उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें