फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच: दुश्मन के ठिकाने पर धावा बोलने की मॉक ड्रिल, सैन्य कौशल से रूबरू हुए एनसीसी कैडेट

लॉर्ड बुद्ध पीजी कॉलेज परिसर में चल रहे एनसीसी कैंप के आठवें दिन शुक्रवार को राम-जानकी फील्ड में कैडेट्स को सैन्य गतिविधियों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान दुश्मन के ठिकाने पर हमला करने की मॉक ड्रिल कराई गई। कैडेट्स ने काल्पनिक युद्ध परिस्थितियों में अनुशासन, नेतृत्व, आपसी समन्वय और टीम भावना के साथ निर्धारित लक्ष्य तक पहुंचने का अभ्यास किया। कर्नल अनुराग गंजवार के नेतृत्व में आयोजित सैन्य अभ्यास में सेक्शन बैटल ड्रिल का प्रदर्शन कराया गया। कैडेट्स को अलग-अलग दलों में बांटकर काल्पनिक युद्ध स्थिति में मोर्चा संभालने, टीम के साथ आगे बढ़ने, स्थिति के अनुसार रणनीति बदलने और सामूहिक रूप से लक्ष्य तक पहुंचने का प्रशिक्षण दिया गया। सूबेदार मेजर बिनय घोष ने सेक्शन बैटल ड्रिल का नेतृत्व करते हुए कैडेट्स को अनुशासन, सतर्कता और टीम भावना का महत्व समझाया। वहीं ट्रेनिंग जेसीओ सूबेदार सुबिक गुरुंग के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण गतिविधियों को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया गया। मॉक ड्रिल के दौरान अधिकारियों और प्रशिक्षकों ने कैडेट्स की गतिविधियों का अवलोकन किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अभ्यास के बाद कैडेट्स को उनकी कमियों और बेहतर प्रदर्शन के लिए जरूरी सुझाव भी दिए गए। प्रशिक्षण व्यवस्था में बटालियन हवलदार मेजर रजनीश सिंह और कंपनी हवलदार मेजर सुमन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम में सेकेंड अफसर चंदन कुमार गुप्ता, सीटीओ प्रकाशिनी सहित अन्य एनसीसी अधिकारी मौजूद रहे। कॉलेज प्रबंधक डॉ. हरीश चंद्र और डायरेक्टर डॉ. यशपाल ने भी प्रशिक्षण का अवलोकन कर कैडेट्स के प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि एनसीसी युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, साहस और टीम भावना विकसित करने का प्रभावी माध्यम है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें