फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच: अब अब्दुल बराबरी से कुर्सी पर बैठेगा, सत्ता में हिस्सेदार बनेगा’

बहराइच: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज होने लगी है। इसी बीच एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने बृहस्पतिवार को बहराइच पहुंचकर आजाद समाज पार्टी से गठबंधन को लेकर बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि अब अब्दुल बराबरी के साथ राजनीति में हिस्सेदारी करेगा। वह किसी के सामने पीछे बैठने के बजाय बराबरी से कुर्सी पर बैठेगा और सत्ता में हिस्सेदार बनेगा। उन्होंने 26 नवंबर को संविधान दिवस पर लखनऊ में सामाजिक परिवर्तन मोर्चा के बैनर तले आयोजित होने वाले संयुक्त कार्यक्रम में कई बड़े राजनीतिक ऐलान किए जाने के संकेत भी दिए। शौकत अली ने कहा कि 26 नवंबर को होने वाले कार्यक्रम में एक ऐसा ऐलान भी हो सकता है, जिससे कई राजनीतिक दलों को बड़ा झटका लगेगा। उन्होंने कहा कि आजाद समाज पार्टी और एआईएमआईएम मिलकर प्रदेश की राजनीति में नया विकल्प देने की तैयारी कर रहे हैं। गठबंधन की रणनीति और आगे की राजनीतिक दिशा का खुलासा भी इसी कार्यक्रम में किया जाएगा। 2017 के विधानसभा चुनाव का उदाहरण देते हुए उन्होंने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन पर निशाना साधा। कहा कि उस समय अखिलेश यादव मुख्यमंत्री थे और दोनों दलों ने 'यूपी को यह साथ पसंद है' नारे के साथ चुनाव लड़ा था, लेकिन गठबंधन को अपेक्षित सफलता नहीं मिली। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में पिछले दस वर्षों से भाजपा की सरकार है। ऐसे में सपा-कांग्रेस का गठबंधन 2027 में भाजपा को सत्ता से बाहर करने में सफल नहीं होगा। 20-20 के समीकरण से जीत का दावा अपने गठबंधन के वोट समीकरण पर शौकत अली ने कहा कि आजाद समाज पार्टी और एआईएमआईएम दोनों का मजबूत जनाधार है। उन्होंने '20 और 20, कुल 40' का नारा देते हुए गठबंधन की चुनावी ताकत का दावा किया। उनके मुताबिक, 2027 का विधानसभा चुनाव वर्ष 2007 की तरह त्रिकोणीय मुकाबले वाला हो सकता है। इसमें जिस दल या गठबंधन को 35 से 36 प्रतिशत वोट मिलेंगे, सरकार बनाने की संभावना उसी की अधिक होगी। उन्होंने दावा किया कि जनता का समर्थन सामाजिक परिवर्तन मोर्चा के साथ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें