फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत चीनी मिल की टरबाइन फटी, पेराई ठप; सड़क तक लगी गन्ने से भरे वाहनों की कतार

बागपत चीनी मिल में बुधवार सुबह करीब साढ़े चार बजे पेराई सत्र के दौरान टरबाइन फट गई। तेज धमाके के बाद कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई और मिल परिसर में अंधेरा छा गया। हादसे के बाद मिल में पेराई का काम बंद करा दिया गया। इससे गन्ना लेकर पहुंचे ट्रक और ट्रैक्टरों की सड़क तक कतार लग गई। मिल प्रबंधन ने गांवों में कर्मचारियों को भेजकर किसानों से फिलहाल गन्ना लेकर मिल नहीं आने की अपील की। सूचना पर डीएम दिव्यांशु पटेल और एसपी पूर्णेंदु सिंह ने मिल का निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों को जल्द समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। वहीं, किसानों ने मिल के प्रधान प्रबंधक प्रदीप कुमार का घेराव कर मशीनों की उचित मरम्मत कराने की मांग की। इस दौरान किसानों और प्रबंधन के बीच काफी देर तक नोकझोंक हुई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें