बागपत के रटौल क्षेत्र में मंगलवार सुबह घना कोहरा छाने से सितंबर में दिसंबर जैसा मौसम नजर आया। कोहरे के कारण ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही और चालक लाइट जलाकर चलते दिखाई दिए। खेतों में चारा लेने और मॉर्निंग वॉक पर निकले ग्रामीणों को ठंड का अहसास हुआ।