दिल्ली में चल रहे प्रदर्शन का असर मेरठ में भी देखने को मिला। शनिवार को मेरठ सिटी रेलवे स्टेशन पर दिल्ली जाने वाले यात्रियों की संख्या कम नजर आई। दिल्ली जाने वाली कुछ ट्रेनों के संचालन पर रोक लगाए जाने की सूचना के बीच पुलिस ने रेलवे स्टेशन और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ा दी।