फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ौत में ट्रेन की चपेट में आने से 23 वर्षीय युवक की मौत, बावली गांव के पास हुआ हादसा

बड़ौत में दिल्ली-सहारनपुर रेल मार्ग पर शुक्रवार दोपहर बावली गांव के पास ट्रेन की चपेट में आने से नगर के गांधी रोड निवासी संयम सैनी (23) की मौत हो गई। शामली से दिल्ली जा रही ट्रेन की चपेट में आने से हादसा हुआ। यात्रियों ने शव को इसी ट्रेन में रखकर बड़ौत रेलवे स्टेशन तक पहुंचाया। इसके बाद रेलवे पुलिस ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देकर मौके पर बुलाया। शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई। मृतक के भाई कार्तिक ने बताया कि उसका बड़ा भाई संयम दिल्ली में निजी नौकरी करता था। वहीं, जांच अधिकारी इंस्पेक्टर दीक्षित त्यागी ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें