फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेकड़ा के गांधी इंटर कॉलेज में जयंत चौधरी ने नवनिर्मित पुस्तकालय का किया उद्घाटन, बोले- विद्यार्थियों की सफलता में लाइब्रेरी की अहम भूमिका

Dimple Sirohi Updated Thu, 27 Aug 2026 12:44 PM IST

बागपत जनपद के खेकड़ा के गांधी इंटर कॉलेज में केंद्रीय राज्यमंत्री चौधरी जयंत सिंह ने नवनिर्मित पुस्तकालय का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के जीवन में पुस्तकालय का महत्वपूर्ण स्थान है। लाइब्रेरी में अध्ययन कर बच्चे ज्ञान बढ़ाने के साथ सफलता हासिल कर रहे हैं। सरकारी विद्यालयों में पुस्तकालय खुलना बड़ी उपलब्धि है, जिसका विद्यार्थियों को लाभ मिल रहा है। जयंत चौधरी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्षी चीनी महंगी होने की बात तो कर रहे हैं, लेकिन किसानों के हितों की चर्चा नहीं कर रहे। उन्होंने कहा कि यदि कोई बिना नाम लिए टिप्पणी कर रहा है तो उस पर ध्यान नहीं देना चाहिए। उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से भी इस मामले में शांति बनाए रखने की अपील की। इस दौरान उन्होंने कॉलेज के विद्यार्थियों से संवाद किया और उन्हें मेहनत से पढ़ाई कर आगे बढ़ने तथा परिवार का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद कॉलेज परिसर में अपने दादा और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में डीएम अस्मिता लाल, डॉ. संदीप शाह, अध्यक्ष नीलम धामा, इंजीनियर सुनील धामा, जिला अध्यक्ष सुभाष गुर्जर, अनुज धामा और डॉ. कुलदीप उज्ज्वल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें