बागपत जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं की हकीकत जानने के लिए शनिवार को सहारनपुर के अपर निदेशक डॉ. लोकेश चंद्र गुप्ता ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें अस्पताल में कदम-कदम पर खामियां नजर आईं। कहीं स्टाफ को सामान्य स्वास्थ्य संबंधी जानकारी नहीं थी तो कहीं रिकॉर्ड में गलत आंकड़े दर्ज मिले। व्यवस्थाओं में लापरवाही सामने आने पर अपर निदेशक ने संबंधित कर्मचारियों को फटकार लगाई और कार्यप्रणाली में सुधार के निर्देश दिए।