फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: प्रभू श्रीराम का अग्निबाण लगते ही धू-धूकर जल उठे कुंभकर्ण, मेघनाद और रावण के पुतले

बागपत। श्रीराम का अग्निबाण लगते ही रावण, कुंभकर्ण व मेघनाद के पुतले धू-धू कर जल उठे और उनके दहन होते ही जय श्रीराम के जयकारे गूंज उठे। मंगलवार को जिले में 13 स्थानों पर रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों का दहन किया गया। वहीं मेला देखने के लिए पहुंचे लोगों ने खूब खरीदारी की। पुलिस कर्मी भी सुरक्षा के लिए तैनात रहे। दशहरा पर्व पर अग्रवाल मंडी टटीरी के जैन मंदिर के सामने रामलीला मैदान में पुतला दहन का कार्यक्रम रखा गया। मैदान में रावण, कुंभकर्ण व मेघनाद के 40-40 फीट के पुतलों का दहन किया गया। पुतलों का दहन करने से पहले भगवान श्रीराम-रावण के बीच युद्ध की लीला दिखाई गईग्। इसके बाद भगवान श्रीराम द्वारा रावण का वध कर दिया जाता है। रावण का वध होने के बाद रावण, कुंभकर्ण व मेघनाद के पुतलों का दहन किया गया। इस दौरान अंकुर शर्मा, संजीव शर्मा, दीपक गोयल, अनिरुद्ध शर्मा, राजीव सभासद, रोहित गोयल, पीयूष गुप्ता व प्रवीण गोयल आदि मौजूद रहे। वहीं टटीरी के डीएवी इंटर कॉलेज के मैदान में चल रही रामलीला कमेटी द्वारा 40 फीट के रावण के पुतले का दहन किया गया। इस दौरान अध्यक्ष आशुतोष शर्मा, चौधरी हिम्मत सिंह, शहजाद खान, सुभाष पांचाल, यूनुस सभासद, अनिल गांधी, संदीप पांचाल आदि रहे। कस्बे के बचत मैदान में भी रावण के पुतले का दहन किया गया। कार्यक्रम में राजेंद्र ठेकेदार, नीरज ठाकुर, अमोद कुमार, यशपाल राजपूत, विनोद, अरविंद शर्मा, सुनील चौधरी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें