फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'विनाश काले विपरीत बुद्धि'... ओपी राजभर का सपा पर तंज

Pragati Chand Updated Mon, 07 Sep 2026 06:02 PM IST

प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने आजमगढ़ में सपा विधायक और पार्टी कार्यकर्ता के बीच हुई मारपीट को लेकर समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला। सोमवार को निरीक्षण भवन में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने आरोप लगाया कि सपा में अब सिद्धांत और विचारधारा की लड़ाई नहीं रह गई है, बल्कि ठेकेदारी और कमीशन को लेकर आपसी संघर्ष चल रहा है। मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि विपक्ष जो चश्मा पहनता है, वह विपक्ष का चश्मा है। सरकार का चश्मा विकास का चश्मा है, इसलिए सरकार जो भी काम कर रही है। अगर विपक्ष के लोग कहें कि वह सही काम कर रही है, तो उन्हें वोट कौन देगा? इसीलिए विपक्ष के लोग हमेशा हमारा विरोध करते हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें