नगर पंचायत माहुल में बुधवार शाम दुर्गा प्रतिमाओं की विसर्जन यात्रा के दौरान डीजे बजाने को लेकर आयोजकों और पुलिस के बीच विवाद हो गया। भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुजीत जायसवाल उर्फ आशू ने अहरौला थानाध्यक्ष पर डीजे संचालक और श्रद्धालुओं के साथ अभद्रता करने का आरोप लगाया। वहीं, पुलिस ने तेज आवाज में डीजे बजने और सड़क पर आवागमन बाधित होने की बात कही। इस दौरान थानाध्यक्ष और भाजपा नेता के बीच बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।