फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: यम द्वितीया पर बाबा कमरिया धाम में उमड़ा जनसैलाब, दंगल में पहलवानों ने दिखाए दांव-पेच

यम द्वितीया के पावन पर्व पर तहसील बीकापुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत तारडीह स्थित बाबा कमरिया धाम पर भव्य मेला और दंगल आयोजित किया गया। मेले में सुबह से ही श्रद्धालुओं और दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी। प्राचीन परंपरा से जुड़ा यह मेला अब क्षेत्र के प्रमुख आकर्षण के साथ पर्यटन स्थल के रूप में भी पहचान बना चुका है। दंगल में अयोध्या, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर और दिल्ली समेत विभिन्न क्षेत्रों से आए पहलवानों ने दमखम दिखाया। इसमें 21 से अधिक जोड़ कुश्तियां हुईं। सबसे बड़ी एक लाख रुपये की कुश्ती अयोध्या केसरी आशीष पहलवान और दिल्ली के अभिषेक पहलवान के बीच हुई। रोमांचक मुकाबले में आशीष पहलवान ने अभिषेक को पटखनी देकर जीत हासिल की। वहीं मुमताज नगर के बिजली पहलवान और महाबली पहलवान के बीच मुकाबला बराबरी पर छूटा। गोरखपुर के इंद्रभान को हराकर पंकज पहलवान विजयी रहे। दंगल देखने के लिए दूर-दराज से बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे। मेले में महिलाओं और बच्चों ने मिठाई, जलेबी, खिलौने और गुब्बारों की दुकानों पर खरीदारी की। इस मौके पर महादेव यादव, रामशंकर यादव, राजकुमार यादव उर्फ गोली, हीरालाल पहलवान, शीतला यादव, ग्राम प्रधान राजित राम सहित आयोजन समिति के सदस्य मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें