फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: हिंसा के खिलाफ 1163 किशोरियों ने बुलंद की आवाज, हैदरगंज और जाना बाजार में जागरूकता अभियान

अयोध्या में छेड़खानी हो या हिंसा... अब चुप नहीं रहना है। महिलाओं और किशोरियों के सम्मान व सुरक्षा के लिए रविवार को तारुन के हैदरगंज और जाना बाजार में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान करीब 1163 किशोरियों, अभिभावकों और दुकानदारों को हिंसा के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरत पड़ने पर तत्काल मदद लेने के लिए जागरूक किया गया। आरोही संस्थान और सहयोगी संस्था पानी संस्थान की ओर से आयोजित अभियान में बाजारों में स्टैंडी, स्लोगन और तथ्यों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। बताया गया कि महिला या किशोरी के साथ छेड़खानी, हिंसा, दुर्व्यवहार और भेदभाव को किसी भी स्थिति में नजरअंदाज न करें। परिवार और समाज को मिलकर इसके खिलाफ आवाज उठानी होगी। अभियान में महिला हेल्पलाइन 181, वूमेन पावर लाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112 और एंबुलेंस सेवा 102 की जानकारी दी गई। ‘डर में जीना जीवन नहीं’, ‘हर महिला को जीने का अधिकार है’ और ‘सशक्त नारी-सुरक्षित समाज’ जैसे नारों ने लोगों का ध्यान खींचा। अभियान में आरोही संस्थान की अध्यक्ष शालिनी, उपाध्यक्ष पिंकी, सचिव मौसम, एकता, अंशिका, पानी संस्थान की लीलावती, विक्रम वीर समेत युवा खुशहाली मित्रों ने सहयोग किया। हैदरगंज थानाध्यक्ष संतोष कुमार के मार्गदर्शन में महिला उपनिरीक्षक आरुषि पटेल व उनकी टीम, व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रिंस कसौधन तथा पत्रकार प्रदीप सोनी और शेरबहादुर सिंह मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें