फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: हबाजपुर में निकला विशालकाय अजगर, ग्रामीणों में दहशत,सूचना के बाद भी नहीं पहुंची वन विभाग की टीम

रुदौली तहसील क्षेत्र के भेलसर चौकी क्षेत्र के शहबाजपुर गांव में शाम को विशालकाय अजगर निकलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। अजगर को देखकर गांव में दहशत फैल गई। उसे देखने के लिए मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। आबादी के नजदीक अजगर दिखाई देने से लोगों में भय बना हुआ है। सूचना पर भेलसर चौकी प्रभारी युवराज सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों को अजगर से दूरी बनाए रखने की हिदायत दी। ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग को सूचना देने के बावजूद टीम मौके पर नहीं पहुंची। इससे लोगों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि आबादी के बीच विशालकाय अजगर निकलने के बाद भी विभागीय टीम का न पहुंचना लापरवाही है। ग्रामीणों ने अजगर को सुरक्षित पकड़कर आबादी से दूर छोड़ने की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें