फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: छेड़खानी और हिंसा के खिलाफ सड़क पर उतरीं किशोरियां, बोलीं- अब चुप नहीं रहेंगी

अयोध्या में छेड़खानी और हिंसा के खिलाफ मंगलवार को तारुन के रामपुर भगन बाजार में किशोरियों और महिलाओं ने आवाज बुलंद की। आरोही संस्थान और पानी संस्थान के बैनर तले करीब 500 किशोरियों व महिलाओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों से हिंसा के खिलाफ चुप्पी तोड़ने की अपील की। हाथों में तख्तियां लेकर किशोरियों ने बाजार में घूमकर दुकानदारों, राहगीरों और अभिभावकों को महिला एवं बाल सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। किशोरियों ने "डर में जीना जीवन नहीं" और "चुप्पी तोड़ेंगे, आवाज उठाएंगे" जैसे नारों के साथ लोगों को संदेश दिया कि छेड़खानी या किसी भी तरह की हिंसा को सहन करने के बजाय उसके खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। अभियान के दौरान महिलाओं और किशोरियों को महिला हेल्पलाइन 181, 1090, डायल 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और साइबर हेल्पलाइन 1930 की जानकारी दी गई। आरोही संस्थान की अध्यक्ष शालिनी ने कहा कि हिंसा के खिलाफ हर किशोरी के साथ संस्थान खड़ा है। उन्होंने कहा कि जागरूकता के माध्यम से किशोरियों में अपने अधिकारों और सुरक्षा के प्रति विश्वास बढ़ाना अभियान का उद्देश्य है। इस दौरान संस्थान की उपाध्यक्ष पिंकी, सचिव मौसम, एकता, अंशिका, रूबी समेत 97 ग्राम पंचायतों की किशोरी लीडर्स मौजूद रहीं। पानी संस्थान की लीलावती दीदी, विक्रम, अखिलेश और कोच अंकित ने भी किशोरियों का उत्साह बढ़ाया। सुरक्षा व्यवस्था में तारुन थानाध्यक्ष लाल चंद सरोज, महिला दरोगा ऐश्वर्या, कांस्टेबल शोभा और रामपुर भगन चौकी प्रभारी संतराम मौजूद रहे। कृषक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य विवेक कुमार श्रीवास्तव ने अभियान की सराहना करते हुए किशोरियों के प्रयास को जरूरी बताया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें