अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पर लगे 208 सीसीटीवी कैमरों में से 82 बंद मिले। 126 कैमरे ही सक्रिय थे। पड़ताल में सामने आया कि कैमरों से लाइव निगरानी हो रही है, लेकिन पुरानी रिकॉर्डिंग स्टोर नहीं हो पा रही है। 25 सितंबर की देर शाम स्टेशन की गैलरी में सो रही छह वर्षीय बालिका दिव्या के अपहरण के बाद यह व्यवस्था सवालों के घेरे में है।