राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण में फैजाबाद बार एसोसिएशन के प्रदर्शन के बाद पुलिस के सुर बदल गए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या डॉ गौरव ग्रोवर ने अधिवक्ता संघ के द्वारा दी गई तहरीर को थाना राम जन्म भूमि में पहले से दर्ज मुकदमे की विवेचना में शामिल किए जाने का आश्वासन दिया है। अधिवक्ता संघ अध्यक्ष कालिका प्रसाद मिश्रा ने बताया कि विवेचक आशुतोष तिवारी द्वारा बयान के लिए कल नोटिस दी गई थी लेकिन उसमें कुछ खामियां थी। महामंत्री शैलेन्द्र जायसवाल के नाम से बयान दर्ज कराए जाने के लिए आज फिर से विवेचक द्वारा भेजी गई नोटिस प्राप्त हुई है। बयान दर्ज कराए जाने के लिए कमेटी के लोगों से राय ली जाएगी।चंपत राय,अनिल मिश्रा व गोपाल राव की राम मंदिर चढ़ावा चोरी की भूमिका में जांच होनी चाहिए।उनके खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज होनी चाहिए।