अशोक सिंहल फाउण्डेशन द्वारा आयोजित निःशुल्क अंग प्रत्यारोपण शिविर के पहले दिन 31 लाभार्थियों को कृत्रिम अंग व आवश्य उपकरण दिए गए। कुल 48 लोगों को चश्मे वितरित किए गए। पहले दिन के शिविर में 12 को कृत्रिम अंग, 12 को कैलिपर, 4 को हाथ व तीन को बैसाखियों का वितरण किया गया। नेत्र परीक्षण कराने वाले कुल 55 लोगों में से 48 को चश्मे वितरित किए गए।